spot_img

जिले को दो हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की मिली सौगात , एसपी भोजराम पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Must Read

- Advertisement -

ACN18.COM कोरबा / पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा जिला कोरबा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं घायलों को त्वरित उपचार के लिए 02 नग हाईवे पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराया गया है, जिसे निम्न मार्गों पर संचालित किया जायेगा। हाईवे पेट्रोलिंग क्र. 01 (संपर्क नंबर-9479283354)- राष्ट्रीय राजमार्ग-130 कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग कटघोरा से मोरगा तक। हाईवे पेट्रोलिंग क्र. 02 (संपर्क नंबर-9479281361)-राष्ट्रीय राजमार्ग-130 कटघोरा से बिलासपुर मार्ग पाली बगदेवा तक। दोनो पेट्रोलिंग वाहनों को तीन शिफ्ट में 24 घंटा संचालित किया जायेगा। प्रत्येक शिफ्ट में 01 प्रधान आरक्षक, 01 आरक्षक व 01 आरक्षक चालक उपलब्ध कराया गया है। दोनो पेट्रोलिंग वाहनों में बॉडी वार्म कैमरा, स्मार्ट फोन, ब्रीथएनालाईजर मशीन, बेटन लाईट, रिफलेक्टर जैकेट, बेरिकेट्स, रेडियम टेप, स्ट्रेचर, फस्ट एड किट, अग्नि समन यंत्र, सर्च लाईट, रेनकोट एवं रस्सा उपलब्ध कराया गया है। फस्ट एड के लिए सभी स्टॉफ को जिला अस्पताल के टीम द्वारा प्रशिक्षण दिलवाया गया है।

हाईवे पेट्रोलिंग के कार्य

•सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल घटना स्थल पहुंचेगा।

पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं संबंधित थाना को सूचित करेगा। .

•आपातकालिन चिकित्सा सेवा डायल नंबर 108 को दुर्घटना एवं घटना स्थल की जानकारी देगा एवं नजदीकी शासकीय अस्पताल हेतु रवाना करेगा। •दुर्घटना पीड़ित व्यक्तियों के परिजनों को सूचित करेगा।

• दुर्घटना स्थल को सुरक्षित रखते हुए दुर्घटना ग्रस्त वहनों को मार्ग से हटाकर यातायात बहाल करायेगा।

• दुर्घटना स्थल का निरीक्षण एवं दुर्घटना के प्रमुख कारण का विशलेषण करेगा एवं दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो इस हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्राचार करेगा।

• कानून व्यवस्था की स्थिति न हो इस हेतु हर संभव प्रयास करेगा।

•हाईवे के किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग न होने देगा एवं हाईवे पर खड़े खराब वाहनों को हटवाएगा।

•प्राकृतिक कारणों जैसे आंधी-तूफान से वृक्ष आदि हाईवे पर गिरने या बाढ़ से यातायात बाधित होने की स्थिति में बाधा दूर करवाकर यातायात सुचारू ढंग से प्रारंभ करेगा।

शादी समारोह से लापता हुआ बच्चा , पुलिस की तत्परता से मिला वापस , परिजनों के किया गया सुपूर्द

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -