spot_img

जल संकट ऐसा, छोड़ना पड़ा ससुराल, यूपी−राजस्थान की सीमा का ये है हाल, सैकड़ों परिवार कर रहे पलायन

Must Read

ACN18.COM आगरा/राजस्थान के धौलपुर जिले का बसई सावंता गांव। सुबह चार बजे ही गांव के ज्यादातर लोग पानी की तलाश में दो से ढाई किलोमीटर दूर निकल जाते हैं। पानी का एक मटका भरने में तीन से चार घंटे का समय लगता है। अप्रैल-मई की चिलचिलाती गर्मी में पानी की यह तलाश पीड़ा बन जाती है। पीड़ा का यह भाग महिलाओं के हिस्से आता है। उन्हें ही पानी का इंतजाम करना पड़ता है। जब ये पीड़ा सही नहीं जाती तो वे ससुराल छोड़ देती हैं।

- Advertisement -

धाैलपुर जिले के कई गांव सूखे

बसई सावंता ही नहीं धौलपुर जिले में कई गांव पानी की ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं। मई आते ही यहां पानी का संकट गहरा जाता है। ऐसे में विवाहिता महिलाएं अपने पतियों के साथ ससुराल छोड़कर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती गांवों में रिश्तेदारी या परिचितों के यहां आ गईं हैं। अब ये चार से पांच माह तक यहीं रहेंगी। इस दौरान पति आसपास मजदूरी करेंगे। बारिश के बाद ये अपने गांवों को लौट जाएंगी।

जगनेर के गांव नगला पलटू में रह रहे ऐसे ही एक परिवार की महिला ने बताया, उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती गांवों में पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता है। बसई सावंता में तो पानी के टैंकर की कीमत भी बढ़ गई, उसके लिए भी इंतजार करना पड़ता है। घर में पानी जमा करने के लिए टैंक बनाना पड़ता है। मजदूरी करने वाले परिवारों के सामने तो सबसे ज्यादा संकट जल का होता है। वे सुबह काम पर निकले या फिर पानी का इंतजाम करें।

jagran

मीरा ननद के यहां और सास अपने मायके

धौलपुर के गांव बसई सावंता की रहने वाली मीरा पत्नी संजय जल संकट के चलते आगरा के ब्लाक जगनेर की ग्राम पंचायत चन्दसौरा के नगला पलटू में अपनी रिश्तेदारी में रह रही है। मीरा ने बताया कि पानी का इंतजाम करने में छह से सात घंटे लग जाते हैं। बाकी समय में परिवार की देखभाल करते थे। मीरा ने बताया कि नगला पलटू में ननद सीमा रहती है। पति संजय टाइल्स लगाने का काम करते हैं। परिवार में सात वर्षीय बेटी राधिका व चार वर्ष का बेटा प्रिंस है। वोटर कार्ड वहीं का है। सास फूलवती अपने मायके जगनेर की सीमा पर जिला धौलपुर तहसील सैंपऊ के बड़ा गांव में रह रहीं हैं।

प्यास बुझाने को गांव लौटी अफसाना

अफसाना बेगम अपने पति कलुआ खान के साथ दौसा (राजस्थान) में रहती थीं। चूड़ी का व्यवसाय करने वाले इस परिवार ने ईदगाह कालोनी के पास, नागौरी मोहल्ला, लालसोट रोड, दौसा में आशियाना बना लिया था। पानी की किल्लत ने जीना मुश्किल कर दिया। पानी के संकट के चलते अब मथुरा के गोवर्धन में आकर रह रही हैं। अफसाना बेगम ने बताया कि दौसा में सात दिन में एक बार पानी आता है। पानी की किल्लत को देखते हुए बच्चों के साथ यहीं रह रही हैं।

एसईसीएल के विभागीय अस्पताल में हुआ हादसा , कोविड सेंटर भवन का गिरा छज्जा , एक कार हुई क्षतिग्रस्त

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -