spot_img

6वीं मंजिल से कूदकर जवान ने दी जान:पुलिस कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकले साथियों ने देखा शव; पत्नी से था विवाद

Must Read

ACN18.COM रायपुर/रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में गुरुवार सुबह ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने छत से कूदकर जान दे दी। खुदकुशी करने वाला जवान अमलीडीह की पुलिस कॉलोनी में रहता था। 6 मंजिला सरकारी इमारत की छत से ही उसने नीचे छलांग लगा दी। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार की सुबह 6:00 बजे के आस-पास हुई है। मॉर्निंग वॉक पर निकले दूसरे कर्मचारियों ने जवान के शव को देखा तो राजेंद्र नगर थाने को खबर दी। खुदकुशी करने वाले जवान का नाम राज ध्रुव है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज ध्रुव रायपुर में ही ट्रैफिक विभाग में पदस्थ था। वह अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा भी किया करता था। इस बात की शिकायत जवान की पत्नी ने डिपार्टमेंट में भी की थी। अक्सर राज के सहकर्मी उसे समझाया भी करते थे। खबर है कि इन्ही झगड़ों से तंग आकर जवान की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई है। फिलहाल पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है।

कुम्हारी ओवर ब्रिज 20 दिन रहेगा बंद:चौड़ीकरण के साथ लगाई जाएगी स्ट्रीट लाइट;रायपुर-भिलाई के लिए अम्लेश्वर रूट से चलेंगे वाहन

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -