spot_img

एक्शन में सीएम भूपेश बघेल, CMO सस्पेंड:बलरामपुर के कुसमी में गरीबी रेखा से नाम कटने की शिकायत मिली, मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई की

Must Read

ACN18.COM रायपुर/प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक्शन शुरू हो गया है। दौरे की शुरुआत ही कार्यवाही से हुई है। बलरामपुर जिले के कुसमी में एक महिला के गरीबी रेखा से नाम काटे जाने की शिकायत मिली। इस पर मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत अधिकारी को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के कहते ही रायपुर से निलंबन का आदेश भी जारी हो गया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर दोपहर में बलरामपुर जिले के कुसमी में उतरा। इस दौरान उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने दुकान संचालक का रजिस्टर देखकर स्टॉक का मिलान किया। वहीं राशन लेने आए लोगों से भी इसकी पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने खुद राशन तौलकर वहां आए लोगों को वितरित किया। इस दौरान शशिकला नाम की एक महिला ने गरीबी रेखा से उसका नाम काटे जाने की शिकायत की। उसने बताया, उसके पास कमाई का निश्चित जरिया नहीं है। वह राशन कार्ड के लिए भटक रही है। शिकायत पर फौरन कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने कुसमी नगर पंचायत के सीएमओ को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा, लगातार हिदायत के बावजूद भी अगर जनता को परेशान होना पड़ेगा तो कार्यवाई निश्चित है, इतना समझ लें। मुख्यमंत्री के निर्देश के आधे घंटे के भीतर ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी एसके दुबे को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कुसमी के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने कुसमी के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मंदिरों में पूजा की, कुसमी थाने का निरीक्षण किया

बलरामपुर के कुसमी पहुंचने पर सामरी विधायक चिंतामणि महाराज और दूसरे जनप्रतिनिधियों ने पॉपकॉर्न की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहां से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे कुसमी थाने पहुंचा। थाना परिसर में स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर पहले दिन के दौरे की शुरुआत की। बाद में उन्होंने थाने का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस कर्मियों के बच्चों को चॉकलेट बांटी। मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर पहुंचकर भी पूजा-अर्चना की है।

स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों से बात करते मुख्यमंत्री बघेल।
स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों से बात करते मुख्यमंत्री बघेल।

स्वामी आत्मानंद स्कूल भी गए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहां से स्वामी आत्मानंद स्कूल गए। वहां उन्होंने विशेष रूप से बुलाए गए बच्चों से बात की। बच्चों से पढ़ाई, परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।

डेनमार्क की महारानी से मिले पीएम मोदी, शासनकाल के गोल्डन जुबली पर किया सम्मानित

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -