spot_img

बदले मौसम से तपती गर्मी से मिली राहत , मौसम विभाग का पूर्वानुमान , अगले दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Must Read

ACN18.COM रायपुर /छत्‍तीसगढ़ में अचानक बदले मौसम के बाद लोगों को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत मिली है। बदले मौसम की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ व बारिश की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। इससे पहले सोमवार शाम को आई अंधड़ व बारिश के कारण मंगलवार को राजधानी रायपुर में रात के पारे में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। प्रदेश में सर्वाधिक गर्म मुंगेली रहा। वहां का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisement -

दोपहर की तपिश के बाद मंगलवार शाम को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छींटे व हल्की बारिश हुई। आने वाले दो दिनों में भी प्रदेश में मौसम इसी तरह रहेगा। दोपहर तपेगा और शाम को हल्की वर्षा होगी। रायपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य है। इसी प्रकार, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

लाभांडी में 2 सेमी और तिल्दा, रायपुर, धमधा में 1 सेमी वर्षा हुई। बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है।

गिरेगा अधिकतम तापमान

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई पर है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से मणिपुर तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। उन्होंने कहा कि बुधवार चार मई को इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। साथ ही प्रदेश के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

तापमान के आंकड़े

रायपुर 42.2 24.2

बिलासपुर 43.6 26.6

जगदलपुर 38.2 25.8

राजनांदगांव 41.8 27.4

अंबिकापुर 41.1 24.4

पेन्ड्रा 41.3 24.8

(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

मजदूरों के भरोसे मिला बेस्ट परफारमेंस अवॉर्ड और उन्हीं की उपेक्षा ,मानिकपुर खदान में हवा की कमी प्रदूषण भयावह

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -