spot_img

लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स में राहुल गांधी:नेपाल के सबसे बड़े नाइट क्लब से राहुल के वीडियो वायरल, मिस्ट्री बनी चीनी गर्ल

Must Read

ACN18.COM/ राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के निजी दौरे पर हैं। सोशल मीडिया पर वहां के एक पब का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक चीनी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह नेपाल का मशहूर पब LOD-लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स है और महिला नेपाल में चीनी राजदूत होउ यांकी हैं। हालांकि, इस वीडियो पर अभी तक कांग्रेस या राहुल की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। यह वीडियो कब का है, यह भी साफ नहीं हो सका है।

- Advertisement -

उधर, इसे लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वेकेशन, पार्टी, हॉलिडे, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट आदि अब देश के लिए कोई नई बात नहीं है।

नेपाल के रहने वाले ने शेयर किया वीडियो
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों वायरल वीडियो काठमांडू के रहने वाले भूपेन कुंवर ने फेसबुक पर 2-3 मई 2022 की रात को शेयर किए हैं। एक वीडियो में राहुल गांधी अपने फोन में बिजी हैं। दूसरे वीडियो में वे एक लड़की के साथ खड़े हैं और उनसे कानाफूसी कर रहे हैं। इस लड़की को ही नेपाल में चीन की राजदूत होउ यांकी बताया जा रहा है। भूपेन यह भी लिखा है कि यह नेपाल का सबसे बड़ा और बढ़िया नाइट क्लब है।

शादी में गए है राहुल गांधी
काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक राहुल गांधी दरअसल काठमांडू में CNN की रिपोर्टर रह चुकीं सुमनीमा उदास की शादी में शामिल होने के लिए गए हैं। जो नेपाल में म्यांमार के राजदूत की बेटी हैं। यह उनका निजी दौरा है। लेकिन लोगों का यह भी कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की जांच करनी चाहिए कि क्या वह वास्तव में वहां होउ यांकी (हनी ट्रैप गर्ल) से मिले हैं।

सुमनीमा के पिता भीम उदास ने बताया है कि उनकी बेटी की शादी मंगलवार को गुवांगझू के बिजनेसमैन नीमा मार्टिन शेरपा से हो रही है। इनका रिसेप्शन 5 मई को हयात रीजेंसी बुद्धा में होने वाला है।

https://youtube.com/shorts/4GGYlmryb1o?feature=share

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -