Home छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई: अंतिम सामान्य सभा में घोड़े पर सवार पहुंचे पार्षद, चर्चा में...

दुर्ग-भिलाई: अंतिम सामान्य सभा में घोड़े पर सवार पहुंचे पार्षद, चर्चा में अंदाज

0
3

दुर्ग। भिलाई नगर निगम की अंतिम सामान्य सभा के दौरान उस समय अनोखा नजारा देखने को मिला, जब वार्ड पार्षद संतोष मौर्य घोड़े पर सवार होकर नगर निगम पहुंचे। उनका यह अंदाज निगम परिसर और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

पेपर ब्लॉक मुद्दे को बताया वजह

मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई नगर निगम की अंतिम सामान्य सभा के भीतर जहां विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला, वहीं बाहर पार्षद संतोष मौर्य की घुड़सवारी ने सभी का ध्यान खींचा।

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पार्षद संतोष मौर्य ने घोड़े पर सवार होकर निगम पहुंचने के पीछे पेपर ब्लॉक से जुड़े मुद्दे को प्रमुख कारण बताया।

जीत के प्रतीक के रूप में पेश किया अंदाज

संतोष मौर्य का कहना था कि पेपर ब्लॉक को लेकर उन्होंने पहले जो आरोप और सवाल उठाए थे, वे अब सही साबित हुए हैं। उन्होंने इसे अपनी जीत के रूप में देखा और घोड़े पर सवार होकर नगर निगम पहुंचने को विजय के प्रतीक के तौर पर प्रस्तुत किया।

अंतिम सामान्य सभा में पार्षद के इस अलग अंदाज ने बैठक को एक खास पहचान दी और दिनभर इसकी चर्चा बनी रही।

error: Content is protected !!