Home KORBA दीपका के सोमवारी बाजार में चला अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर, नाली...

दीपका के सोमवारी बाजार में चला अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर, नाली के ऊपर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया

0
3

Acn18. Com.दीपका नगर पालिका क्षेत्र के सोमवारी बाजार में नाली के ऊपर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। नाली पर किए गए निर्माण के कारण जल निकासी में बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया। दरअसल, दीपका के सोमवारी बाजार इलाके में कुछ लोगों द्वारा नाली के ऊपर अवैध रूप से निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था। इसके चलते न केवल नाली की सफाई में परेशानी हो रही थी, बल्कि जल निकासी व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और नाली के ऊपर किए गए अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की।इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हटाकर नाली को मुक्त कराया गया। प्रशासन की इस पहल से जहां जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है, वहीं सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा करने वालों को भी स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सरकारी और सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!