Acn18. Com.कोरबा जिले की एसईसीएल गेवरा खदान में सीआईएसएफ ने मेगा मॉक ड्रिल-2026 का आयोजन किया। भूस्खलन और आगजनी जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आयोजित इस अभ्यास में 269 अधिकारी और जवान शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न सुरक्षा और आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने मिलकर बचाव एवं राहत कार्यों का प्रदर्शन किया।
मॉक ड्रिल के दौरान भूस्खलन और आगजनी की काल्पनिक स्थिति तैयार कर घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, आग बुझाने, प्राथमिक उपचार देने और त्वरित राहत कार्यों का अभ्यास किया गया। इसमें सीआईएसएफ, एसईसीएल की रेस्क्यू और फायर ब्रिगेड टीम, एसडीआरएफ, राज्य अग्निशमन दल, नेहरू अस्पताल, त्रिपुरा स्टेट राइफल्स और एनसीसी सहित कई एजेंसियों ने भाग लिया।इस दौरान सीआईएसएफ की एनडीआरएफ टीम ने सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया और आपात स्थिति में समय रहते सीपीआर देकर जीवन बचाने की जानकारी दी। इस मेगा मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और जान-माल की सुरक्षा के लिए बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को मजबूत बनाना था।





