Home छत्तीसगढ़ पुलिस की कथित पिटाई से तालाब में कूदा युवक, डूबने से मौत...

पुलिस की कथित पिटाई से तालाब में कूदा युवक, डूबने से मौत की आशंका, तलाश जारी. Video

0
4

Acn18. Com. सक्ति भरत सिंह चौहान

सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित मारपीट के बाद एक युवक के तालाब में कूदने का मामला सामने आया है। घटना बीती रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि हसौद थाना प्रभारी प्रशिक्षु जयराम साहू कुछ अन्य लोगों के साथ गांव पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान पुलिस की कथित पिटाई से घबराकर एक युवक ने तालाब में छलांग लगा दी। युवक के डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।घटना के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्थानीय कांग्रेस नेता कुशल कश्यप ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने पूरे घटनाक्रम की जांच कराने की बात कही है।फिलहाल तालाब में लापता युवक की तलाश जारी है। अब सबकी नजर जांच पर है कि आखिर उस रात गांव में क्या हुआ था और युवक किन परिस्थितियों में तालाब में कूदा।

error: Content is protected !!