ये कोई खेल है भला! इसे तो बल्ले का गेंद के संग गलीछाप बत्तमीजी कह लें। ना रे वैभव ऐसे नहीं खेलते बच्चे। बाप-दादा ने क्या यही संस्कार दिए आपको! भाई, सिर्फ 53 बॉल और 204 रन। 28 छक्के और 7 चौके। क्या है ये…
काैन करता है ऐसा…और आउट हो गए तो झल्लाकर बल्ला झटकते जा रहे हैं। कि जीत का रन तो इन्हें ही लेना था। प्रभु 5 ही रन तो बचे थे जीतने को। रिंकू-टिंकू भी तो कुछ बना लें।
मैच दोहा में था। राइजिंग स्टार एशिया कप में सामने थी UAE की टीम। वैभव की मार-कुटाई वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक भी दर्ज हुआ। सामने वाले ने 250 रन का टारगेट दिया था। टीम इंडिया ने 14.2 ओवर में 3 विकेट पर 254 रन बना डाले






