Home छत्तीसगढ़ प्रसूता मौत पर घेराव, 7 दिन में जांच रिपोर्ट का दावा

प्रसूता मौत पर घेराव, 7 दिन में जांच रिपोर्ट का दावा

0
5

चांपा के निजी अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, पीड़ित परिवार ने जमीन बेचकर खर्च किए 7 लाख रुपए

जांजगीर-चांपा | जिले के ग्राम खोखरा निवासी 30 वर्षीय गर्भवती महिला बृहस्पति कल्याण की मौत के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) ने सीएमएचओ कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। सितंबर में हुई इस मौत पर परिवार ने निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर को महिला को प्रसव के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया। परिजनों ने उसे चांपा के सेवा सदन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ऑपरेशन से मृत बच्चा जन्मा।

दो दिन बाद महिला के पेट में सूजन आने पर डॉक्टरों ने बाहर ले जाने की सलाह दी। 28 सितंबर को उसे रायपुर के दीवान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन में पेट की आंत पलटने और इंफेक्शन फैलने की बात सामने आई।

  • परिवार का आरोप: मृतिका के पति का आरोप है कि सेवा सदन अस्पताल में नसबंदी के दौरान बच्चेदानी में टांके सही से नहीं लगाए गए, जिससे खून का थक्का जमा और पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल गया।

  • आर्थिक नुकसान: पति ने बताया कि पत्नी को बचाने के लिए 50 डिसमिल जमीन बेची और कर्ज लेकर करीब 5 से 7 लाख रुपए खर्च किए, लेकिन फिर भी उसे नहीं बचा सके।

  • प्रदर्शन की मांगें: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

मृतिका के पति ने कहा, “इलाज सही से होता तो आज मेरे दो बच्चों के सिर से उनकी मां का साया नहीं जाता।” उन्होंने कहा कि “पूरी लापरवाही सेवा सदन अस्पताल के डॉक्टरों की है।”

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महिला की मौत की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। सभी रिपोर्ट देखने के बाद 7 दिन के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

error: Content is protected !!