Home KORBA मुख्य सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, राहगीर परेशान; शिकायत...

मुख्य सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, राहगीर परेशान; शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

0
4

Acn18.com/कोरबा जिले के दीपका से पाली जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम झाबर में सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि सड़क पर जमा पानी बारिश का नहीं, बल्कि आवासों और दुकानों से निकलने वाला गंदा पानी है, जो उचित ड्रेनेज व्यवस्था नहीं होने के कारण सीधे मुख्य सड़क पर बह रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने से घरों और दुकानों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे मुख्य मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। सड़क पर लगातार गंदा पानी बहने से राहगीरों को बदबू और गंदगी के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।

इस समस्या के निराकरण के लिए ग्राम पंचायत के लोगों ने कलेक्टर को भी पत्र लिखकर शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नतीजतन समस्या जस की तस बनी हुई है।

 

बारिश का पानी नहीं, नाली का गंदा पानी

स्थानीय लोगों ने वीडियो के माध्यम से भी इस समस्या को सामने लाया है। उनका कहना है कि सड़क पर दिखाई दे रहा पानी बरसात का नहीं, बल्कि नाली का गंदा पानी है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द ड्रेनेज और नाली निर्माण कराकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

error: Content is protected !!