Home KORBA वर्ल्ड पाइल्स डे पर कोरबा में निःशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा शिविर का आयोजन...

वर्ल्ड पाइल्स डे पर कोरबा में निःशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा शिविर का आयोजन 20 नवंबर को,हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और शुगर की होगी निःशुल्क जांच, अर्श-भगंदर सहित उदर रोगों के उपचार पर मिलेगा परामर्श

0
3

Acn18. Com. कोरबा.वर्ल्ड पाइल्स डे (विश्व अर्श दिवस) के अवसर पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत कोरबा में निःशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10 एवं 11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में आयोजित होगा।शिविर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर के दौरान हीमोग्लोबिन, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की जांच पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी। इसके साथ ही महिला, पुरुष एवं बच्चों में होने वाली अर्श (बवासीर), भगंदर, कब्ज, अम्लपित्त तथा विभिन्न प्रकार के उदर रोगों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा।लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि शिविर में संबंधित रोगों के लिए लाभकारी अर्श हर क्वाथ भी निःशुल्क पिलाया जाएगा। रोगियों का त्रिविध प्रकार से स्वास्थ्य परीक्षण कर रोगों के नियंत्रण एवं उपचार के संबंध में व्यक्तिगत परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा रोगियों को उनकी शारीरिक स्थिति के अनुसार उपयोगी योगाभ्यास एवं प्राणायाम का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।शिविर में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार-विहार तथा खानपान संबंधी आवश्यक सुझाव भी व्यक्तिगत रूप से दिए जाएंगे।डॉ. शर्मा ने अंचलवासियों से अपील की है कि वे विश्व अर्श दिवस के अवसर पर आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।पंजीयन एवं जानकारी के लिए संपर्क करें: 9826111738। इच्छुक व्यक्ति इस नंबर पर संपर्क कर जांच के लिए निर्धारित समय प्राप्त कर सकते हैं, ताकि शिविर में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

error: Content is protected !!