Home KORBA शांति मेमोरियल और जय सिंह अग्रवाल ने स्वर्गीय हरिराम चौरसिया के परिजनों...

शांति मेमोरियल और जय सिंह अग्रवाल ने स्वर्गीय हरिराम चौरसिया के परिजनों को दी 25 हजार रुपये की सहायता

0
8

Acn18.comकोरबा।पत्रकार एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े स्वर्गीय हरिराम चौरसिया के निधन पर पूर्व राजस्व मंत्री एवं कोरबा के पूर्व विधायक जय सिंह अग्रवाल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान शांति मेमोरियल और जय सिंह अग्रवाल के माध्यम से शोकाकुल परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। अग्रवाल ने बालको नगर स्थित चौरसिया निवास पहुंचकर स्वर्गीय हरिराम चौरसिया के पिता गुलाबचंद चौरसिया को सहायता राशि सौंपी और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

v9

इस अवसर पर जय सिंह अग्रवाल ने स्वर्गीय हरिराम चौरसिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि किसी परिवार के लिए अपने सदस्य को खोना बेहद पीड़ादायक होता है। दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़े रहना और उन्हें हरसंभव सहयोग देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय हरिराम चौरसिया का निधन 8 नवंबर 2026 को हुआ था। उनके निधन से परिवार, परिचितों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। शोक पत्र के अनुसार उनका दशगात्र कार्यक्रम 18 नवंबर को आयोजित किया गया, जबकि ब्रह्मभोज (तेरहवीं) का कार्यक्रम 21 नवंबर 2026 को बालको नगर की साडा कॉलोनी स्थित चौरसिया भवन में रखा गया है।

इस दौरान कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौशाद खान, नई दुनिया के ब्यूरो चीफ देवेंद्र गुप्ता, कोरबा प्रेस क्लब के सचिव दिनेश राज, सह सचिव हरीश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य राजेश मिश्रा, पत्रकार आशा ठाकुर सहित अन्य पत्रकार एवं कांग्रेस के नेता उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय हरिराम चौरसिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

error: Content is protected !!