Home KORBA जुआ खेलते एल्डर मेन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार,बाराद्वार से आकर कोरबा जिले...

जुआ खेलते एल्डर मेन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार,बाराद्वार से आकर कोरबा जिले में खेल रहे थे जुआ

0
5

​कोरबा/उरगा: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहाड़गांव में पुलिस ने जुआ खेलने के मामले में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से नकदी रकम और ताश की पत्ती जब्त कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया है।

v2a e1795071305274
​क्या है मामला?
थाना उरगा में 18 नवंबर 2026 को शाम 17:40 बजे यह प्रकरण दर्ज किया गया। दस्तावेज के अनुसार घटना उसी दिन दोपहर 14:20 बजे ग्राम पहाड़गांव में घटित हुई। शासन की ओर से उप निरीक्षक नवीन पटेल (थाना उरगा, जिला कोरबा) की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 641/2026 पंजीबद्ध किया गया है।
​
पुलिस ने बाराद्वार निवासी ​अभिषेक उर्फ गज्जू ठाकुर (पिता महावीर, उम्र 46 वर्ष) ​शशिकांत दुबे (पिता आर.एन. दुबे, उम्र 56 वर्ष) ​ज्योतिष वैष्णव (पिता बलराम, उम्र 51 वर्ष)
​रविंद्र खाण्डे (पिता त्रिभुवन, उम्र 26 वर्ष) ​दीपक कुमार बंसल (पिता बबलू मिश्रा, उम्र 26 वर्ष) ​आशुतोष राय (पिता राम इकबाल, उम्र 33 वर्ष) को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है इनमें रविंद्र खंडे के विषय में पता चला है कि वह बाराद्वार नगर पालिका में एल्डरमैन है और जिला युवा मोर्चा में भी किसी दायित्व का निर्वहन कर रहा है आरोपियों में एक शिक्षक भी शामिल है ऐसा पुलिस सूत्रों से पता चला है

error: Content is protected !!