Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग का महाछापा, सुबह 5 बजे कई जिलों में...

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग का महाछापा, सुबह 5 बजे कई जिलों में एक साथ दबिश! रायगढ़ इस्पात और बर्बरीक ग्रुप के ठिकाने जांच के घेरे में, दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल जारी!

0
5

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बुधवार सुबह एक साथ कई जिलों में छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी। रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा के साथ ही रायगढ़ में भी आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने कई ठिकानों पर दबिश दी है। खास तौर पर रायगढ़ इस्पात और बर्बरीक ग्रुप से जुड़ी फर्में आयकर विभाग की जांच के दायरे में हैं। सुबह करीब 5 बजे पहुंची टीमों की कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है।जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ में आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें रायगढ़ इस्पात और बर्बरीक ग्रुप से जुड़ी फर्मों के ठिकानों पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि दोनों ग्रुप आपस में जुड़े हुए हैं और एक साथ कारोबार करते हैं। इसी कारोबारी संबंध को ध्यान में रखते हुए विभाग ने एक साथ कई स्थानों पर जांच शुरू की है।आयकर विभाग की टीमें फर्मों के दस्तावेजों, कारोबारी गतिविधियों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। जांच के दौरान कारोबार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विभाग को जांच में क्या-क्या दस्तावेज या साक्ष्य मिले हैं।इस कार्रवाई का दायरा सिर्फ रायगढ़ तक सीमित नहीं है। रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में भी आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना सामने आई है। हालांकि, इन जिलों में किन कारोबारियों या संस्थानों के ठिकानों पर जांच चल रही है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से छापेमार कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में जांच में क्या सामने आता है और क्या किसी तरह की वित्तीय अनियमितता उजागर होती है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

error: Content is protected !!