Home KORBA नहाने के लिए घर से निकले 55 वर्षीय बाबूलाल का खोलार नदी...

नहाने के लिए घर से निकले 55 वर्षीय बाबूलाल का खोलार नदी में मिला शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

0
3

Acn18. Com.कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरेना की खोलार नदी में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही बाबूलाल निर्मलकर के रूप में हुई है, जो मंगलवार सुबह नहाने के लिए घर से निकले थे.जानकारी के मुताबिक, बाबूलाल निर्मलकर सुबह करीब 11 बजे नहाने के लिए खोलार नदी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इसी दौरान मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने नदी में उनका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राम कुमार साव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटनास्थल पर नदी किनारे मृतक के कपड़े, गमछा, लाठी, साबुन और अन्य सामान भी मिला है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

error: Content is protected !!