Acn18.com/कोरबा में कांग्रेस का ‘चौपाल’ कार्यक्रम लगातार जारी है, जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हो रहे हैं। इस दौरान कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्रैंड न्यूज से चर्चा करते हुए सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव और लोगों के बीच जाकर भाजपा सरकार की कथित मनमानी और ‘वोट चोरी’ के प्रयासों का खुलासा कर रहे हैं। सांसद महंत ने आरोप लगाया कि उनके संसदीय क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं।
ग्रैंड न्यूज से चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दीपावली की शुभकामनाओं के साथ ईद का नाम जोड़े जाने के सवाल पर सांसद महंत ने बचाव किया। उन्होंने कहा कि खड़गे जी एक बुजुर्ग नेता हैं, इसलिए उनके बयान को बहुत गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों के प्रति समान भाव और सम्मान रखती है।
इसके अलावा, कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान राम और भगवान कृष्ण को लेकर की गई हालिया टिप्पणी से उपजे विवाद पर भी सांसद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक विषयों और आराध्य देवों के बारे में इस तरह की बयानबाजी नहीं की जानी चाहिए।





