Home KORBA कोरबा के TP नगर में शराब दुकान के पास मिला 40 वर्षीय...

कोरबा के TP नगर में शराब दुकान के पास मिला 40 वर्षीय युवक का शव, सुग्रीव रजवार की मौत से इलाके में सनसनी

0
3

Acn18.com.कोरबा के टीपी नगर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शराब दुकान के पास एक युवक का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान दर्री थाना क्षेत्र के अटल आवास निवासी करीब 40 वर्षीय सुग्रीव रजवार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुग्रीव रजवार गैरेज में काम करके अपना जीवनयापन करता था। टीपी नगर में शराब दुकान के पास उसका शव मिलने की सूचना पर सीएसईबी चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सुग्रीव रजवार की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

error: Content is protected !!