Acn18. Com.कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी ने मिट्टी मांगने गई महिला को अपने घर में बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल, बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के पटेलपारा में रहने वाली महिला अपने पड़ोसी के घर मिट्टी मांगने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला को घर के अंदर बंद कर बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता की शिकायत पर बांकीमोंगरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 233/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(1) और 127(2) में मामला दर्ज किया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा ठाकुर, पिता प्रभोद सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी पटेलपारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।





