Home छत्तीसगढ़ जुए के अड्डों पर पुलिस का बड़ा एक्शन; धनतेरस से अब तक...

जुए के अड्डों पर पुलिस का बड़ा एक्शन; धनतेरस से अब तक 15 थानों में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 311 जुआरी गिरफ्तार

0
3

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दीपावली और धनतेरस के पावन पर्व के दौरान जुआ-सट्टा खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। जिले के 15 थाना क्षेत्रों में पुलिस ने एक साथ दबिश देते हुए जुए के अड्डों पर बड़ा शिकंजा कसा है। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कुल 74 मामले दर्ज कर 311 जुआरियों को धरदबोचा है।

10 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

पुलिस की इस चाक-चौबंद कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, मोटरसाइकिल और अन्य संलिप्त सामग्रियों समेत 10 लाख रुपये से अधिक की कुल संपत्ति जब्त की गई है। शहर के भीतर से लेकर आउटर इलाकों के फार्म हाउस और सुनसान ठिकानों पर पुलिस की इस अचानक दबिश से जुआरियों में हड़कंप मच गया है।

रतनपुर, सिविल लाइन और मस्तूरी में सबसे ज्यादा धरपकड़

विभिन्न थाना क्षेत्रों से सामने आए आंकड़ों के मुताबिक:

  • रतनपुर थाना क्षेत्र: सबसे अधिक 11 मामलों में कार्रवाई करते हुए 35 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।

  • सिविल लाइन थाना क्षेत्र: 8 मामलों में 33 आरोपी पकड़े गए।

  • मस्तूरी थाना क्षेत्र: 8 मामलों में 27 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह सख्ती आगे भी लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!