Home Uncategorized कांकेर के चारामा में मुर्गा बाजार की आड़ में चल रहा था...

कांकेर के चारामा में मुर्गा बाजार की आड़ में चल रहा था जुआ, पुलिस की दबिश में 16 जुआरी गिरफ्तार; 31 लाख की संपत्ति जब्त

0
12

Acn18. Com.कांकेर जिले में मुर्गा बाजार की आड़ में बड़े पैमाने पर चल रहे जुए के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 54 हजार रुपये नगद समेत 31 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।मामला चारामा थाना क्षेत्र के पूरी गांव का है, जहां मुर्गा बाजार की आड़ में जुए का खेल संचालित किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और 16 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन कार, छह बाइक, मोबाइल फोन और 54 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 31 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।इस बड़ी कार्रवाई के बाद जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

error: Content is protected !!