Home KORBA गेवरा में 150 मजदूरों का हल्लाबोल, घेराव के बाद प्रबंधन ने 6...

गेवरा में 150 मजदूरों का हल्लाबोल, घेराव के बाद प्रबंधन ने 6 नवंबर तक बोनस भुगतान का दिया आश्वासन. Video

0
3

Acn18. Com.दीपावली से पहले वेतन और बोनस भुगतान की मांग को लेकर कोरबा के गेवरा में मजदूरों का आक्रोश देखने को मिला। बंसल इंफ्राप्रोजेक्ट्स में कार्यरत करीब 150 कर्मचारियों ने एसईसीएल गेवरा के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांग थी कि उनका बकाया वेतन और बोनस तत्काल जारी किया जाए।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष उमागोपाल की मौजूदगी में करीब एक घंटे तक यह प्रदर्शन चला। कर्मचारियों का कहना है कि भुगतान में देरी के चलते उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली से पहले मेहनताने और बोनस की मांग को लेकर कर्मचारियों ने प्रबंधन के सामने अपनी बात रखी। प्रदर्शन के बाद प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि 6 नवंबर तक कर्मचारियों का बोनस भुगतान कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। वहीं उमागोपाल ने कहा कि मजदूर दिन-रात मेहनत करते हैं, ऐसे में त्योहार के समय उनका वेतन और बोनस रोकना उचित नहीं है। फिलहाल कर्मचारियों को 6 नवंबर तक भुगतान होने का इंतजार है।

error: Content is protected !!