Home KORBA प्रधानमंत्री आवास के लिए मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा, दीवार से गिरकर...

प्रधानमंत्री आवास के लिए मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा, दीवार से गिरकर मजदूर की मौत। बिना सुरक्षा उपकरणों के ऊंचाई पर कर रहा था काम, मजदूरों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल।

0
3

Acn18. Com.कोरबा के सीतामढ़ी कुम्हार मोहल्ले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पुराने मकान को तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करीब साढ़े छह फीट ऊंची दीवार पर काम कर रहा एक दिहाड़ी मजदूर अचानक नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल मजदूर की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण कार्य में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, कुम्हार मोहल्ले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया मकान बनाने के लिए पुराने मकान को तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान मड़वारानी जर्वे निवासी बीरबल सिंह कंवर दीवार पर चढ़कर काम कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे जमीन पर जा गिरा। हादसे में उसके सिर, छाती और कंधे में गंभीर चोटें आईं। साथी मजदूरों और मकान मालिक की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि काम के दौरान मजदूरों को हेलमेट या अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर मजदूरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी? फिलहाल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

error: Content is protected !!