Acn18. Com.बेमेतरा जिले के देवरबीजा में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करते समय अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में कई कार्यकर्ता आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।दरअसल, देवरबीजा में कांग्रेस कमेटी की ओर से बढ़ते बिजली बिल और मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। जनसभा को संबोधित करने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।इसी दौरान पुतले पर पेट्रोल डालते ही आग अचानक भड़क उठी और वहां मौजूद कुछ कार्यकर्ता आग की चपेट में आ गए। घटना से प्रदर्शन स्थल पर हड़कंप मच गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





