Home KORBA कोरबा में अब भी दशहरे की धूम, सुभाष ब्लॉक में हुआ भव्य...

कोरबा में अब भी दशहरे की धूम, सुभाष ब्लॉक में हुआ भव्य रावण दहन, नील मैदान में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा इलाका

0
5

Acn18. Com.कोरबा में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व अब भी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। वैसे तो 20 अक्टूबर को देशभर में रावण दहन के साथ दशहरा मनाया गया, लेकिन कोरबा शहर के कई इलाकों में अब भी इस परंपरा को उत्साहपूर्वक निभाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार की रात सुभाष ब्लॉक इलाके में दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सुभाष ब्लॉक के नील मैदान में दशहरा उत्सव को लेकर खास तैयारियां की गई थीं। मैदान में रावण का विशाल पुतला तैयार किया गया, जिसके दहन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जैसे ही रावण के पुतले का दहन हुआ, पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ने इस आयोजन का आनंद लिया। देर से ही सही, लेकिन कोरबा में दशहरे की परंपरा और उत्सव का उल्लास अब भी बरकरार है।

error: Content is protected !!