Acn18. Com.जांजगीर-चांपा में राजस्व पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। अपनी मांगों को लेकर पटवारियों ने बाजे-गाजे के साथ प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और सद्बुद्धि देने की मांग की।
13 अक्टूबर से हड़ताल पर बैठे पटवारी पीवी ऐप में कार्य बहिष्कार के मामले में की गई निलंबन और स्थानांतरण की कार्रवाई से नाराज हैं। संघ की मांग है कि संबंधित कार्रवाई को बिना शर्त वापस लिया जाए। पटवारियों ने इन कार्रवाइयों को दमनकारी बताते हुए शासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। पटवारी संघ ने साफ किया है कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अब देखना होगा कि शासन पटवारियों की मांगों पर क्या निर्णय लेता है।





