Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सहपरिवार मां महामाया के दरबार में टेका...

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सहपरिवार मां महामाया के दरबार में टेका मत्था,मां महामाया और बाबा भैरव के दरबार में की पूजा-अर्चना, लिया आशीर्वाद. Video

0
6

Acn18. Com छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी रतनपुर में मां महामाया के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल सहपरिवार रतनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मां महामाया और नगर कोतवाल बाबा भैरव के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।

 

 

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने परिवार के साथ रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। इसके बाद वे बाबा भैरव के मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

 

धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखने वाली रतनपुर नगरी मां महामाया के प्रसिद्ध धाम के रूप में देशभर में अपनी पहचान रखती है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं।

कलेक्टर संजय अग्रवाल का सहपरिवार मंदिर पहुंचना धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा रहा।

error: Content is protected !!