Home Uncategorized CM साय का बड़ा ऐलान! महानदी पर बनेगा 63 करोड़ से ज्यादा...

CM साय का बड़ा ऐलान! महानदी पर बनेगा 63 करोड़ से ज्यादा का पुल, शिवरीनारायण को मिलेंगी नई सौगातें. Video

0
7

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा जिले की धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां चित्रोत्पला गंगा की महाआरती की और भगवान श्री शिवरीनारायण के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, महोत्सव के मंच से क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं, जिसमें महानदी पर 63 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाला नया पुल प्रमुख है।

शिवरीनारायण महोत्सव के शुभारंभ पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने महानदी पर नए पुल के निर्माण के साथ एसटीपी प्लांट की स्थापना, राम वनगमन पर्यटन परिपथ के तहत विकास कार्य और शिवरीनारायण को नगरपालिका बनाने की दिशा में सर्वे कराने की घोषणा की।

नए पुल के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने और विकास को गति मिलने की उम्मीद है।कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद कमलेश जांगड़े सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।धार्मिक आस्था के साथ विकास की नई उम्मीदें—शिवरीनारायण महोत्सव में मुख्यमंत्री की घोषणाओं से क्षेत्रवासियों की निगाहें अब इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने पर टिकी हैं।

error: Content is protected !!