Home Uncategorized भीमा तालाब की बदहाली पर भड़का जनआक्रोश, विधायक ब्यास कश्यप की अपील...

भीमा तालाब की बदहाली पर भड़का जनआक्रोश, विधायक ब्यास कश्यप की अपील पर सड़कों पर उतरा जनसैलाब,प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं हुईं तो नगरपालिका का होगा घेराव. Video

0
9

Acn18. Com.जांजगीर की ऐतिहासिक धरोहर भीमा तालाब की बदहाली को लेकर अब जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। विधायक ब्यास कश्यप की अपील पर बड़ी संख्या में लोग आंदोलन में शामिल हुए और नगरपालिका व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कीआंदोलनकारियों का आरोप है कि तालाब में आसपास के होटल, मांस-मटन दुकानों की गंदगी और नालियों का दूषित पानी पहुंच रहा है। इससे जलाशय की स्वच्छता और अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने भीमा तालाब की तत्काल सफाई, गंदे पानी की निकासी रोकने और इसके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में समाधान की पहल नहीं हुई, तो नगरपालिका का घेराव किया जाएगा।

 

 

अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते जागेगा और जांजगीर की इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए ठोस कार्रवाई करेगा?

error: Content is protected !!