Home Uncategorized नीले ड्रम में मिला था सौरभ का शव, हत्या के मामले में...

नीले ड्रम में मिला था सौरभ का शव, हत्या के मामले में मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा मेरठ हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, सौरभ की मां बोलीं—मिल गया न्याय

0
2

Acn18. Com. प्रदेश के मेरठ में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने इस हत्याकांड को नृशंस अपराध मानते हुए दोषियों के प्रति नरमी बरतने से इनकार कर दिया।

सजा सुनाए जाने के दौरान जेल में बंद मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत से जोड़ा गया। फैसला सुनने से पहले दोनों रोने लगे। जज ने मुस्कान से पूछा कि पति की हत्या के मामले में दोषी होने पर वह क्या सजा चाहती है? इस पर मुस्कान ने कहा—मेरी बच्चियों का ख्याल रखा जाए। वहीं, साहिल इस सवाल पर खामोश रहा।

 

बता दें कि 3 मार्च 2025 को सौरभ राजपूत की हत्या कर शव के पांच टुकड़े किए गए थे, जिन्हें नीले ड्रम में भर दिया गया था।

अदालत के फैसले के बाद सौरभ की मां भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें शांति से न्याय मिल गया है। इस फैसले के साथ ही मेरठ के इस सनसनीखेज हत्याकांड में दोषियों को कड़ी सजा सुनाई गई है।

 

error: Content is protected !!