Home Uncategorized श्री महावीर हॉस्पिटल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक महीने के लिए...

श्री महावीर हॉस्पिटल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक महीने के लिए लाइसेंस निलंबित

0
5

Acn18. Com.अंबिकापुर में श्री महावीर हॉस्पिटल के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। चिकित्सकीय लापरवाही और आयुष्मान भारत योजना में अनियमितताओं की जांच के बाद अस्पताल का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

जांच में न्यूरो सर्जरी के पंजीयन में चिकित्सक का नाम दर्ज नहीं होने और रेफरल प्रक्रिया में खामियां सामने आईं। वहीं, आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने वाले एक मरीज के परिजनों से 87 हजार 300 रुपये वसूलने का मामला भी सामने आया। प्रशासन ने कथित रूप से अवैध तरीके से वसूली गई राशि मरीज के परिजनों को वापस करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, आयुष्मान योजना के तहत अस्पताल को तीन महीने के लिए निलंबित करने की अनुशंसा की गई है। जारी आदेश के अनुसार, 17 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक अस्पताल का लाइसेंस और पंजीयन निलंबित रहेगा।

error: Content is protected !!