Home Uncategorized 16वें वित्त की राशि नहीं मिलने पर कांग्रेस का विरोध, मुख्यमंत्री को...

16वें वित्त की राशि नहीं मिलने पर कांग्रेस का विरोध, मुख्यमंत्री को काली झंडी दिखाने की चेतावनी. Video

0
7

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान 

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे से पहले सियासत गरमा गई है। 16वें वित्त आयोग की राशि नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के चार जिला पंचायत सदस्यों ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काली झंडी दिखाकर विरोध करने की चेतावनी दी है। कांग्रेस जिला पंचायत सदस्यों का आरोप है कि राशि नहीं मिलने से क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शिवरीनारायण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया। हालांकि, कांग्रेसियों के मुताबिक, उनका ज्ञापन स्वीकार नहीं किया गया। इस मामले में एसडीएम भावना साहू से भी प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष सामने नहीं आ सका। अब कांग्रेस ने 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शिवरीनारायण दौरे के दौरान काली झंडी दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे पर सियासी विरोध के आसार बढ़ गए हैं।

 

 

error: Content is protected !!