Acn18. Com.कोरबा में हसदेव नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। भवानी मंदिर के पास नदी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।पूरा मामला कोरबा जिले में भवानी मंदिर के समीप हसदेव नदी का है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे स्थानीय लोगों की नजर नदी में तैरते एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने बिना देर किए पुलिस को इसकी सूचना दी।फिलहाल मृतक कौन है, वह नदी में कहां से आया और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इन सवालों का जवाब सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद ही हो सकेगा।




