Acn18. Com.कोरबा की सीएसईबी कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक परिवार की बाइक की सीट के अंदर खूबसूरत पीले रंग का सांप छिपा मिला। सांप को देखकर परिवार के सदस्य हैरान रह गए। तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम नोवा नेचर के प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाइक की सीट खोलकर काफी सावधानी से सांप को बाहर निकाला गया। जांच में सांप की पहचान रैट स्नेक यानी धामन के रूप में हुई, जो विषहीन होता है। रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि ठंड बढ़ने पर सांप गर्म जगहों की तलाश में वाहनों के अंदर छिप सकते हैं। इसलिए बाइक या वाहन चालू करने से पहले जांच जरूर करें। सांप दिखने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि विशेषज्ञों की मदद लें।सांप काटने पर झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें.




