Home Uncategorized रतनपुर महामाया मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, SSP रजनेश सिंह ने...

रतनपुर महामाया मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, SSP रजनेश सिंह ने सहपरिवार किए दर्शन, नवरात्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस के साथ ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर. Video

0
6

Acn18. Com. रतनपुर कान्हा तिवारी

छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी रतनपुर में मां महामाया के दरबार में श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

 

इसी कड़ी में बिलासपुर SSP रजनेश सिंह सहपरिवार मां महामाया और भैरव बाबा के दरबार पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जिले और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, वहीं ड्रोन कैमरों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

 

जमीन पर पुलिस के जवान और आसमान से ड्रोन की निगरानी—सुरक्षा के इस दोहरे इंतजाम का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और नवरात्र पर्व के दौरान व्यवस्था बनाए रखना है।

error: Content is protected !!