Home KORBA श्यांग में खून से लथपथ मिला ग्रामीण का शव, हत्या से इलाके...

श्यांग में खून से लथपथ मिला ग्रामीण का शव, हत्या से इलाके में सनसनी, घरेलू विवाद में तीर-धनुष और सब्बल से हत्या का आरोप, दो ग्रामीणों पर केस दर्ज

0
7

Acn18. Com.कोरबा जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम सिमकेंदा सिरकी डुगरू में एक ग्रामीण का शव घर के सामने खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी ने घरेलू विवाद को लेकर दो ग्रामीणों पर हत्या का आरोप लगाया है।मृतक की पहचान रामदुलार कोरवा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना 10 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की है। मृतक की पत्नी बुधवारी कोरवा ने 11 अक्टूबर की सुबह पुलिस को शिकायत दी।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि घरेलू विवाद के चलते अघन कोरवा, उम्र 22 वर्ष, और नंदू कोरवा, उम्र 65 वर्ष, ने रामदुलार पर तीर-धनुष और सब्बल से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

error: Content is protected !!