Acn18. Com.कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के मालदा घाट स्थित एक प्लॉट में अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।मालदा घाट स्थित बाउंड्री वॉल प्लांट के अंदर घने जंगल में पानी के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि शव काफी पुराना है और सड़ी-गली हालत में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।सुबह एक महिला की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उसने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी। पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक शव पुरुष का है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया जा रहा है।पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं, शव मिलने के बाद इलाके में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले में जांच कार्रवाई जारी है।





