Acn18. Com.कोरबा की सराईपाली खदान में कम भाड़े और आर्थिक शोषण के विरोध में ट्रक-ट्रेलर मालिकों का एकदिवसीय सांकेतिक धरना आखिरकार समाप्त हो गया है। लिफ्टरों और ट्रांसपोर्टरों के बीच भाड़े को लेकर सहमति बनने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।दरअसल, सराईपाली खदान में काम करने वाले ट्रक और ट्रेलर मालिक लंबे समय से कम भाड़ा मिलने का आरोप लगाते हुए विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि डीजल, मेंटेनेंस और अन्य खर्च बढ़ने के बावजूद उन्हें निर्धारित दरों के मुताबिक भाड़ा नहीं मिल रहा था।इसी मांग को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने खदान परिसर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया। आंदोलन के बाद लिफ्टरों के साथ वार्ता हुई, जिसमें तय भाड़ा दरों को लागू करने पर सहमति बनी है। नई दरें कल से लागू होंगी।इसके साथ ही ट्रांसपोर्टरों ने खदान की जर्जर सड़कों की मरम्मत और पार्किंग व्यवस्था में सुधार की मांग भी प्रबंधन के सामने रखी। प्रबंधन के साथ इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई।सहमति बनने के बाद ट्रांसपोर्टरों ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।





