Home Uncategorized विश्व हृदय दिवस पर कोरबा में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर,63 मरीजों की...

विश्व हृदय दिवस पर कोरबा में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर,63 मरीजों की जांच, ईसीजी के साथ सीपीआर और सावित्री आसन का दिया प्रशिक्षण

0
11

Acn18. Com.विश्व हृदय दिवस के मौके पर कोरबा में स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। निहारिका रोड स्थित शिव औषधालय में आयोजित शिविर में 63 मरीजों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श और उपचार दिया गया।

आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में हृदय रोग के साथ सामान्य, कष्टसाध्य और असाध्य रोगों के लिए आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, पंचकर्म और योग से जुड़े परामर्श दिए गए।शिविर में मरीजों की निशुल्क ईसीजी, ब्लड प्रेशर और शुगर जांच की गई। हृदय स्वास्थ्य के लिए अर्जुन टैबलेट और अर्जुन क्षीर क्वाथ भी निशुल्क दिया गया।

वहीं, अचानक होने वाले कार्डियक अरेस्ट से बचाव के लिए सीपीआर थेरेपी और सावित्री आसन का प्रशिक्षण भी दिया गया। चिकित्सकों ने लोगों को बेहतर खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने कहा कि हृदय का ध्यान रखेंगे और उसे स्वस्थ रखेंगे, तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

error: Content is protected !!