Home Uncategorized CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, FSL-पुलिस की टीम...

CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, FSL-पुलिस की टीम ने शुरू की जांच, मालिक और स्टाफ से पूछताछ

0
6

Acn18. Com धमतरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है… रेस्टोरेंट और लॉज CG05 में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिलने के बाद पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची है। मृतिका की पहचान पिंकी मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी कवर्धा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक युवती 24 सितंबर से CG05 लॉज में रुकी हुई थी। एक दिन पहले उसके कमरे से शव बरामद हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अब FSL टीम के साथ पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस और FSL की टीम लॉज के कमरे समेत रेस्टोरेंट परिसर के अलग-अलग हिस्सों की जांच कर रही है। वहीं, रेस्टोरेंट के मालिक और स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह सामने आने की उम्मीद है.

error: Content is protected !!