Home छत्तीसगढ़ वर्दी में बॉलीवुड गाने पर रील बनाना पड़ा भारी, फरसाबहार TI को...

वर्दी में बॉलीवुड गाने पर रील बनाना पड़ा भारी, फरसाबहार TI को किया लाइन अटैच, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल होने के बाद DIG ने की कार्रवाई, नए TI को मिली कमान

0
6

Acn18. Com जशपुर जिले में पुलिस की वर्दी पहनकर बॉलीवुड गाने पर रील बनाना फरसाबहार थाना प्रभारी को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जशपुर डीआईजी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कार्रवाई करते हुए टीआई कोमल नेताम को लाइन अटैच कर दिया है।

दरअसल, फरसाबहार थाना प्रभारी कोमल नेताम का पुलिस की वर्दी में बॉलीवुड गाने पर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

मामले को जशपुर डीआईजी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने संज्ञान में लिया और टीआई कोमल नेताम को फरसाबहार थाने से हटाकर लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया।

वहीं, फरसाबहार थाने की जिम्मेदारी अब संदीप कौशिक को सौंपी गई है। उनके नए थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ होने के बाद फरसाबहार थाने की कमान अब उनके हाथों में होगी।

फिलहाल पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद वर्दी में सोशल मीडिया रील बनाने का मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

error: Content is protected !!