Home Uncategorized महानदी में बढ़ा जलस्तर, शबरी सेतु पर चढ़ा पानी,पुल पर आवागमन बंद,...

महानदी में बढ़ा जलस्तर, शबरी सेतु पर चढ़ा पानी,पुल पर आवागमन बंद, प्रशासन ने जारी की सतर्कता की अपील. Video

0
3

Acn18. Com. भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां महानदी पर बने शबरी सेतु पुल पर पानी का बहाव बढ़ गया है, जिसके बाद पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है।

शिवरीनारायण के शबरी सेतु महानदी पुल पर लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण हालात चिंताजनक हो गए हैं। पुल के ऊपर पानी आने के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दोनों ओर से आवाजाही रोक दी है।

मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार निगरानी कर रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे किसी भी तरह का जोखिम न लें और पानी के बहाव वाले पुल को पार करने की कोशिश न करें।

महानदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही आसपास के इलाकों में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। फिलहाल प्रशासन की नजर नदी के जलस्तर और पुल की स्थिति पर बनी हुई है।

error: Content is protected !!