Home छत्तीसगढ़ मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन:दिल्ली-पटना में मार्च, देहरादून...

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन:दिल्ली-पटना में मार्च, देहरादून में कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़े; कॉकरोच पार्टी बोली- 2 अक्टूबर से आंदोलन

0
9

दिल्ली : कांग्रेस शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रही है। उत्तराखंड के देहरादून में कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

इधर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शुक्रवार को कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन करेंगे। CJP ने गुरुवार को ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे की डेडलाइन दी थी।

SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में SIR के फैसलों, दिशानिर्देशों और सॉफ्टवेयर बदलावों को असंवैधानिक घोषित करने और करीब 13 करोड़ वोटर्स के नाम हटाने की SIT जांच की मांग है।

दिल्ली: चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च

dbgifmagic 4 1790326411398

हिमाचल: शिमला में EC के ऑफिस बोर्ड पर कालिख पोती

gif1 1790331619593

यूपी: लखनऊ में कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

dbgifmagic 5 1790332767356

बिहार: पटना में भी EC ऑफिस का घेराव

874377 1790261814 1790322613062

उत्तराखंड: देहरादून में बैरिकेड तोड़ा

cover comp 34 1790320034 1790322128883

हरियाणा: चंडीगढ़ में कार्यकर्ताओं पर पानी छोड़ा गया

dbgifmagic 2026 09 25t144447506 1790327722 1790330916289

बंगाल: कोलकाता में मार्च निकाला

pti09 25 2026 000165b

असम: गुवाहाटी में अखिल गोगोई हिरासत में लिया

dbgifmagic 14 1790322756603

कांग्रेस बोली- चुनाव आयोग मनमानी कर रहा

कांग्रेस का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में मनमानी कर रहे हैं और दो अन्य आयुक्तों की बात नहीं सुन रहे हैं। पार्टी का ये आरोप इंडियन एक्सप्रेस में छपी उस खबर के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि पिछले 10 महीनों में 14 बार दोनों चुनाव आयुक्तों ने आयोग के फैसलों पर आपत्ति जताई है।

error: Content is protected !!