कोरबा : कोरबा जिले में आईसीडीएस के द्वारा आंगनबाड़ी केदो में बच्चों के लिए खिलौने की पर्याप्त संख्या के उद्देश्य से एक प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी कुणाल दुदावत में ऐसे ही एक रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया।जिला प्रशासन कार्यालय परिसर से बुधवार को खिलौना रथ को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। कोरबा के कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इसे हरी झंडी दिखाई। जिलाधिकारी ने मीडिया से बातचीत की और बताया कि जिन लोगों के यहां अब खिलौने की जरूरत नहीं रह गई है उन्हें हम अपने आंगनबाड़ी केदो में उपयोग में लेंगे। इसके लिए आईसीडीएस ने योजना बनाई है। खिलौना रथ विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचेगा। संबंधित लोग अपने खिलौने उन्हें दे सकते हैं ताकि इसके बहाने हम आंगनबाड़ी केदो के बच्चों को सिखाने में मदद कर सकेंगे। माना जा रहा है कि बच्चों के विकास के लिए यह एक अच्छा विचार ध्यान में रखा गया है। आशा की जा रही है कि कोरबा क्षेत्र के लोग प्रशासन की इस योजना को अपना सहयोग करेंगे





