Home KORBA नमाज के दौरान बुजुर्ग पर जानलेवा हमला! पुरानी रंजिश में शॉक-अप पाइप...

नमाज के दौरान बुजुर्ग पर जानलेवा हमला! पुरानी रंजिश में शॉक-अप पाइप से सिर पर ताबड़तोड़ वार, 12 टांके लगे

0
13

Acn18. Com. कोरबा.कोरबा के कटघोरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मक्का मस्जिद में नमाज के दौरान एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस हमले में 55 वर्षीय महबूब आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर करीब 12 टांके लगाए गए हैं।

मामला कटघोरा के शास्त्री नगर स्थित मक्का मस्जिद का है। बताया जा रहा है कि नमाज के दौरान 33 वर्षीय माजिद हुसैन ने पुरानी रंजिश को लेकर महबूब आलम पर हमला कर दिया।

आरोप है कि आरोपी ने बाइक के शॉक-अप पाइप से बुजुर्ग के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। अचानक हुए हमले से मस्जिद परिसर में हड़कंप मच गया। हमले में महबूब आलम के सिर पर गंभीर चोट आई और उन्हें करीब 12 टांके लगाए गए।

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

वहीं, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब हमले की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!