Home छत्तीसगढ़ मानसून की एक्टिविटी कम होते ही प्रदेश में बढ़ी गर्मी और उमस,...

मानसून की एक्टिविटी कम होते ही प्रदेश में बढ़ी गर्मी और उमस, शनिवार से फिर छत्तीसगढ़ में एक्टिव होने की संभावना

0
14

रायपुर: प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से बारिश नहीं होने से उमस बढ़ गई है. मानसून की एक्टिविटी कम होते ही होते ही तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान भी बढ़ गया है. पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो 30 से 35 डिग्री के आसपास जा पहुंचा है. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को एक लो प्रेशर सिस्टम बनेगा जिसकी वजह से आगामी दो-तीन दिनों तक फिर से मानसून की एक्टिविटी में वृद्धि होने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि आज की स्थिति में मानसून द्रोणिका सतना से लेकर दीघा तक उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर से जा रहा है. इसके साथ ही एक द्रोणीका सिक्किम से लेकर उत्तर ओडिशा तक फैला हुआ है. इस प्रभाव की वजह से कोई खास सिस्टम नहीं बना है. प्रदेश में अभी वीक मानसून कंडीशन बना हुआ है. अधिकांश स्थानों पर शुष्क और ड्राई मौसम रहने की संभावना है.

शनिवार से मानसून फिर एक्टिव होगा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक्टिव मानसून कंडीशन शनिवार से लेकर आगामी दो-तीन दिनों तक रहने की संभावना है. इसकी वजह है यह है कि एक लो प्रेशर एरिया अंडमान में आगामी दो-तीन दिन में बनने की संभावना है. जो तीन-चार दिनों के बाद दक्षिण ओडिशा, आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि सक्रिय होने की संभावना है.

chhattisgarh monsoon update

बढ़ा अधिकतम तापमान

अभी मानसून एक्टिव कंडीशन नहीं है. क्लियर स्काई कंडीशन देखने को मिल रहे हैं. जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है. मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है. उत्तर छत्तीसगढ़ में 31 डिग्री से लेकर 33 डिग्री के आसपास अधिकतम तापमान बना हुआ है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 32 से लेकर 34 डिग्री के आसपास बना हुआ है.

अभी भी पूरे छत्तीसगढ़ से मानसून लौटने में लगभग 1 महीने का समय बचा हुआ है. आज की स्थिति में उत्तर पश्चिमी भारत राजस्थान के ऊपर से मानसून वापसी के फेवरेबल कंडीशन बन रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ से मानसून वापसी होने में 1 महीने का समय बचा है.

गुरुवार को अलग-अलग शहरों का तापमान कैसा रहा?

शहर अधिकतम तापमान °C न्यूनतम तापमान °C
रायपुर 34 26.7
माना एयरपोर्ट 33.7 25.4
बिलासपुर 34.6 25.8
पेंड्रारोड 31.8 20.5
अंबिकापुर 32 23
जगदलपुर 33.6 23.9
दुर्ग 32.6 22.2
राजनादगांव 34 24.9
error: Content is protected !!