Acn18. Com.पश्चिम बंगाल के उपचुनाव से ठीक 18 दिन पहले नंदीग्राम सीट पर बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। ममता बनर्जी के गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। नाम वापसी को लेकर संचिता ने एक पत्र भी जारी किया है।
खास बात यह है कि नामांकन वापस लेने से पहले संचिता प्रधान डे ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी। इसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गईं। इसी बीच ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया है।
ममता बनर्जी ने 13 सितंबर को नंदीग्राम से संचिता प्रधान डे और रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि, संचिता के नामांकन वापस लेने के बाद अब नंदीग्राम में ममता गुट का उम्मीदवार मैदान में नहीं रहेगा। वहीं रेजीनगर सीट से रबीउल आलम चौधरी चुनाव लड़ते रहेंगे।
बता दें कि नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जबकि रेजीनगर सीट आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर के इस्तीफे से रिक्त हुई।
दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा और 9 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।









