रायगढ़। BJP Councillor Resignation: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां एक साथ नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। (Raigarh BJP Crisis) नाराज सभी पार्षदों ने जिला भाजपा अध्यक्ष को त्याग पत्र भी भेज दिया है।
BJP Councillor Resignation दरअसल, नगर पंचायत अध्यक्ष मानी मोहित सतपति की कार्य प्रणाली से सभी पार्षद नाराज है। बताया जा रहा है कि विकास कार्य नहीं होने की वजह से सभी पार्षद पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे थे। जिसकी वजह से सभी पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है।
15 पार्षदों वाली पुसौर नगर पंचायत में बीजेपी बहुमत में
खास बात ये है कि 15 पार्षदों वाली पुसौर नगर पंचायत में बीजेपी बहुमत में है। ऐसे में एक साथ 8 पार्षदों के इस्तीफे से स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। अब इन इस्तीफों के बाद पार्टी और नगर पंचायत स्तर पर आगे क्या कदम उठाया जाता है, इस पर सभी की नजर है।









